🔥 ट्रेंडिंग

शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: देवास में 42 दूल्हों को बनाया ठगी का शिकार

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

देवास। शहर में शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीती रात देवास के क्लब ग्राउंड पर 42 से अधिक दूल्हे अपनी-अपनी बारात और परिजनों के साथ दुल्हनों का इंतजार करते रहे, लेकिन देर रात तक एक भी दुल्हन वहां नहीं पहुंची। इसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, विदिशा निवासी एक युवक ने कई लोगों से संपर्क कर शादी कराने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि उसने इंदौर के एक अनाथ आश्रम से लड़कियां लाकर शादी कराने की बात कही थी। इसके बदले में दूल्हों और उनके परिवारों से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक वसूले गए।

तय कार्यक्रम के अनुसार सभी दूल्हे सेहरा बांधकर, बैंड-बाजे और रिश्तेदारों के साथ क्लब ग्राउंड पहुंचे थे। घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई दुल्हन नहीं पहुंची तो लोगों को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीड़ितों का कहना है कि शादी का सपना दिखाकर उनसे बड़ी रकम ऐंठी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार संभवतः यह अपने तरह का अनोखा मामला है, जिसमें एक साथ इतने दूल्हों को शादी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है।

“बारात तैयार थी, सेहरे सज चुके थे, लेकिन दुल्हनों के नहीं पहुंचने से 42 युवकों के सपने एक ही रात में टूट गए।”

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!