🔥 ट्रेंडिंग

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

शाजापुर। जिले के गुलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार रात एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार रात करीब 10:00 बजे की है। गुलाना निवासी शाहरुख अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहा था, तभी गुलाना के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शाहरुख सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया, जबकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

परिजनों ने पहुँचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही शाहरुख के परिजन और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को आनन-फानन में निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने बताया कि:

“मरीज के कंधे में फ्रैक्चर हुआ है और सिर में भी  चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।”

फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!