🔥 ट्रेंडिंग

यूजीसी एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतरा जनसैलाब, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शाजापुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए कानून के विरोध में रविवार को शाजापुर की सड़कों पर सवर्ण समाज का भारी आक्रोश देखने को मिला। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले आयोजित इस विशाल प्रदर्शन में हजारों की संख्या में समाजजन एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के इस नए प्रावधान को ‘काला कानून’ बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

बस स्टैंड से शुरू हुई विशाल आक्रोश रैली

प्रदर्शन की शुरुआत स्थानीय बस स्टैंड से हुई, जहाँ दोपहर से ही विभिन्न सवर्ण समाजों के लोग जुटना शुरू हो गए थे। यहाँ से रैली एक विशाल जनसैलाब के रूप में शहर के मुख्य मार्गों की ओर बढ़ी। रैली में शामिल युवा, बुजुर्ग और प्रबुद्धजन हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और यूजीसी एक्ट के विरोध में गगनभेदी नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन के दौरान शहर के मुख्य चौराहे पूरी तरह सवर्ण समाज के समर्थकों से पटे नजर आए, जिससे यातायात व्यवस्था को संभालने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।

SDM को सौंपा ज्ञापन, कानून वापस लेने की मांग

रैली के समापन पर सवर्ण एकता मंच के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक विस्तृत ज्ञापन एसडीएम (SDM) को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यूजीसी का नया कानून सवर्ण समाज के हितों पर कुठाराघात है और इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। मंच के प्रवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो यह आंदोलन भविष्य में और भी उग्र रूप धारण करेगा। इस प्रदर्शन को शहर के हर वर्ग और करनी सेना परिवार का भी भरपूर सहयोग और समर्थन मिला।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!