🔥 ट्रेंडिंग

हादसा नहीं यह था पुलिया के नीचे मिले युवक की मौत का कारण

शाजापुर। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम रागबेल में लखुंदर नदी की पुलिया के नीचे मिले युवक के शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बुधवार को शाजापुर-दुपाड़ा मार्ग पर मिले राजेश मालवीय के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उसकी मौत दुर्घटना से नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई हत्या से हुई है। इस रिपोर्ट के बाद लालघाटी थाना पुलिस ने देर रात हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

नियोजित हत्या की ओर इशारा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब राजेश का शव पुरानी पुलिया के नीचे खून से लथपथ मिला था, तब शरीर पर चोट के कई निशान थे। शुरुआत में इसे दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन घटनास्थल की स्थिति ने पुलिस को संदेह में डाल दिया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित हत्या है। आशंका है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को वाहन के जरिए लाकर यहाँ फेंका गया। लालघाटी पुलिस अब मृतक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और अंतिम समय में संपर्क में रहे लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शाजापुर के हेमंत वैद्य चयनित

रात से जारी रिमझिम बारिश से सोयाबीन को राहत लेकिन चिल्लर बांध अबभी भी खाली

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

error: Content is protected !!