किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। NH-52 पर पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे सड़क पर अचानक गाय आ जाने से बाइक सवार युवक उससे टकरा गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार सार्थक गोस्वामी (24), पिता हुकुम, निवासी आदित्य नगर शाजापुर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर आई गाय से उसकी टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 के प्रधान आरक्षक पवन शर्मा और पायलट पंकज मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया।
🔔 यह भी पढ़ें...




टॉप न्यूज़










शेयर करें















































