🔥 ट्रेंडिंग

नशा मुक्ति पर विद्यार्थियों से संवाद एवं प्रतियोगिता आयोजित

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। मद्य निषेध सप्ताह अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में युवा प्रकोष्ठ जिला- शाजापुर एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला- शाजापुर के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरड़ में संवाद कार्यक्रम एवं माँ उमिया ज्ञानपीठ विद्यालय शाजापुर में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता कमलेश कुमार अवस्थी (भूतपूर्व एन.सी.सी. अधिकारी एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य), विशेष अतिथि श्री देवीलाल नाहर वरिष्ठ कार्यकर्ता गायत्री परिवार भरड़ एवं अध्यक्षता प्राचार्य मयाराम पाटीदार ने की। विद्यार्थियों ने संवाद कार्यक्रम में सक्रियता से भाग लिया और नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु अपने विचार सांझा किये। अपने परिवार, गाँव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों के जीवन में नशे से दूरी एवं व्यक्तित्व निखार के लिये “हारिए न हिम्मत” पुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग युवा कार्यकर्ता दिलीप कुमार (सी.आर.पी.एफ.), अनिल सौराष्ट्रीय का रहा। कार्यक्रम का संयोजन अभियान प्रभारी मनोज कुमार जायसवाल ने किया और विद्यार्थियों से देश और प्रदेश को नशामुक्त करने हेतु सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। खुशहाल समाज की परिकल्पना में नशे की कोई भूमिका नहीं है इसलिए “नशामुक्त समाज- खुशहाल समाज” का ध्येय प्रत्येक व्यक्ति को धारण करना होगा

गांजा तस्करी के मामले में 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में बाप बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथभंवर पहुंचे हिरण-नीलगाय रेस्क्यू अभियान का किया निरीक्षण

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

error: Content is protected !!