🔥 ट्रेंडिंग

महाकाल दर्शन के बाद मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे गोविंदा

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर किए दर्शन-पूजन, बच्चों के साथ ली सेल्फी; दो घंटे मंदिर परिसर में रुके

नलखेड़ा। फिल्म अभिनेता गोविंदा सोमवार को विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद वे सड़क मार्ग से नलखेड़ा आए। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने मां पीतांबरा बगलामुखी के दर्शन-पूजन किए और विशेष मंत्रोच्चार के साथ माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की।

गोविंदा करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में रुके। उन्होंने मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उनकी सादगी देखने को मिली। उन्होंने आम श्रद्धालुओं के साथ ही मंदिर में दर्शन किए। मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों के साथ उन्होंने सेल्फी भी ली, जिसे देखकर बच्चे और उनके परिजन उत्साहित नजर आए।

मंदिर में गोविंदा के पहुंचने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में उत्सुकता दिखाई दी। हालांकि उन्होंने आम श्रद्धालुओं की तरह ही पूजा-अर्चना पूरी की और मंदिर की धार्मिक परंपराओं के अनुरूप माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विनोद गवली, सुरेश राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दर्शन-पूजन के बाद गोविंदा मंदिर से रवाना हो गए।

जमीन विवाद में बाप बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथभंवर पहुंचे हिरण-नीलगाय रेस्क्यू अभियान का किया निरीक्षण

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

रहवासी इलाके में अवैध विस्फोटक का जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!