🔥 ट्रेंडिंग

लापता 10 वर्षीय छात्र का खंडहर में मिला शव, हत्या की आशंका से गांव में आक्रोश

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम नांदनी में 10 वर्षीय छात्र प्रियांशु मेवाड़ा का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रियांशु गुरुवार शाम करीब 5 बजे से लापता था। परिजनों की सूचना पर कालापीपल थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रातभर उसकी तलाश की।

शुक्रवार सुबह गांव की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था के सामने स्थित बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के पास एक खंडहरनुमा भवन से उसका शव बरामद हुआ। प्रियांशु किसान सुरेश मेवाड़ा का पुत्र था और आकाश पब्लिक स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था। परिवार में वह दो बहनों का इकलौता भाई था।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक घनश्याम चंद्रवंशी और पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी तथा पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।

प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि घटना से पहले किसी व्यक्ति द्वारा प्रियांशु से गुटखा पाउच मंगवाया गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। इस आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!