🔥 ट्रेंडिंग

डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार, बड़ा हादसा टला

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शहर के डिपो के पास आज शाम को एक कार  डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। घटना में कार सवार लोगों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सुरक्षित हटाया गया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि उक्त डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर एवं पर्याप्त चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए हैं। विशेषकर रात्रि के समय डिवाइडर स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर, संकेतक एवं प्रकाश व्यवस्था की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गांजा तस्करी के मामले में 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में बाप बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथभंवर पहुंचे हिरण-नीलगाय रेस्क्यू अभियान का किया निरीक्षण

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

error: Content is protected !!