🔥 ट्रेंडिंग

अकीदत के साथ हुसैनी चौक पहुंची हजरत इमाम हुसैन की बा-वफा सवारी शाही शबीह-ए-दुलदुल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

5 मोहर्रम से इमरान खरखरे की सदारत में शुरू होगा जुलूसों का सिलसिला

शाजापुर। कर्बला के मैदान में नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके 72 जानिसारों की अजीम कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला गम का महीना मोहर्रम-उल-हराम शहर में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ शुरू हो गया है। मोहर्रम की पहली तारीख बुधवार को शहर में उस वक्त एक रूहानी और तारीखी मंजर देखने को मिला, जब इमाम हुसैन की वफादार सवारी की याद में एशिया का सबसे बड़ा शाही शबीह-ए-दुलदुल हुसैनी चौक की तरफ रवाना हुआ। शहर के इमामबाड़े से यह मुकद्दस शबीह-ए-दुलदुल अकीदतमंदों के कंधों पर सवार होकर पूरे अदब और या हुसैन की सदाओं के बीच हुसैनी चौक पहुंचा।

यहां दुलदुल को बाकायदा मुकाम दिया गया, जहां अब शहर के अकीदतमंद लगातार हाजिरी देकर जियारत का शरफ हासिल करेंगे। मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी सैयद आफताब अली ने बताया कि मोहर्रम की 5 तारीख से शहर में जुलूसों का सिलसिला बाकायदा तौर पर शुरू हो जाएगा। यह तमाम जुलूस सदर इमरान खरखरे की सदारत में निकाले जाएंगे। इन जुलूसों में शबीह-ए-दुलदुल, बुर्राक और ताजियों के कारवां मुख्य रूप से शामिल होंगे, जहां अकीदतमंद कर्बला के शहीदों को अपना खिराज-ए-अकीदत पेश करेंगे। दुलदुल को मुकाम देते समय मोहर्रम कमेटी सदर इमरान खरखरे , शमीम शम्मू, अकरम ठेकेदार, सबदर भाई, सलीम भाई, सोहराब भाई सहित समाजजन मौजूद थे।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!