🔥 ट्रेंडिंग

पटवारी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

कालापीपल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए कथित विवादित एवं अमर्यादित बयान के विरोध में सोमवार को कालापीपल के पंचमुखी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनीष पंवार के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, किसान एवं युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। “मुख्यमंत्री मोहन यादव मुर्दाबाद” और “किसान पुत्र जीतू पटवारी जिंदाबाद” के नारों से पंचमुखी चौराहा गूंज उठा। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पुतला छीनने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक एवं धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

प्रदर्शन के दौरान हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा बल प्रयोग और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचमुखी चौराहे पर करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया। लगभग एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।

विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष अचल मेवाड़ा, संजय पाटीदार, धनराज परमार, धीरज सोनी, चिराग परमार, अल्केश पाटीदार, मुकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। वहीं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्माया रहा और कार्यकर्ता लगातार सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!