पोलायकला । मुकेश शर्मा
शासकीय उत्कृष्ट स्कूल पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों हुए सम्मलित
🔔 यह भी पढ़ें...
पोलायकला। सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के परिसर में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार और योग कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों, युवाओं जनप्रतिनिधि शिक्षको ने भाग लिया।
कार्यक्रम के लिए सुबह 9 बजे से ही सांदीपनि विद्यालय पोलायकला में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में छात्र-छात्राओं अतिथियों और शिक्षकों के द्वारा सूर्य नमस्कार एवं योग प्राणायाम किया गया कार्यक्रम के पश्चात छात्र-छात्राओं को बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रचार राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन मे अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया और राष्ट्रगान का गायन हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा तीन चरणों में 12 मुद्राओं वाला सामूहिक सूर्य नमस्कार था। इसके बाद योग और प्राणायाम भी कराया गया। इस दौरान मैदान में “भारत माता की जय” और “विवेकानंद अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम मे छतर सिंह वर्मा डॉक्टर कमल वर्मा दिनेश मंडलोई कमल मंडावड़िया सुनील व्यास नारायण सिंह पप्पू भूरिया अर्चना शर्मा अर्पित वर्मा उर्वशी सेठ सोनू वर्मा अपूर्व धांसू विजय शर्मा प्रिया श्रीवास्तव बसंत बामनिया अन्य विद्यालय के स्टाफ ने भी योग प्राणायाम किया कार्यक्रम में अतिथि उपस्थित



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































