किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। भावसार समाज द्वारा गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ एवं शोभायात्रा नगर में उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भावसार समाज मंदिर से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा सोमवारिया बाजार, बड़ा चौक, छोटा चौक, किला रोड, धान मंडी और महापुरा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई डासी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंची।
🔔 यह भी पढ़ें...
यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाते चले। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। डासी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचने पर महाआरती हुई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में भावसार समाज सहित नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं बच्चे शामिल हुए



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































