🔥 ट्रेंडिंग

9 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर होंगे शामिल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर जिले में 9 अगस्त को प्रस्तावित भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को करणी सेना परिवार की जिला स्तरीय बैठक राजपूत छात्रावास, कुंभलगढ़ मझानिया जोड़ स्थित आरटीओ कार्यालय के समीप आयोजित की गई।

बैठक में तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर संभावित रूट, जनसंपर्क अभियान, सुरक्षा व्यवस्था तथा सर्व समाज की सहभागिता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

करणी सेना परिवार के प्रदेश संगठन मंत्री अजित सिंह खड़ी डोडिया ने बताया कि 9 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यात्रा का अंतिम कार्यक्रम एवं रूट संगठन के शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति के बाद घोषित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व समाज के सहयोग से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

बैठक में जानकारी दी गई कि करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर इस भव्य तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

बैठक में जिला अध्यक्ष सोनू बना सांपखेड़ा, संगठन के पदाधिकारी, महिला क्षत्राणियां एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!