🔥 ट्रेंडिंग

डीआईजी नवनीत भसीन ने ली समीक्षा बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

शाजापुर।आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर में _उज्जैन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन_ द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में _पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, _अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय_ सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान _पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन_ ने आगामी त्योहारों को _शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण_ वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष समीक्षा करते हुए _अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने_ के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में _कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस बंदोबस्त, रात्रि गश्त, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने संबंधी बिंदुओं_ पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, _त्योहारों के दौरान शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से सतत संवाद बनाए_ रखने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन द्वारा नवनिर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल कारवाही के निर्देश दिए

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल