🔥 ट्रेंडिंग

व्यापारी से 29 लाख से ज्यादा की ठगी, केस दर्ज

शाजापुर। ट्रेडिंग के नाम पर शहर के एक व्यापारी से 29 लाख से अधिक रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत 1930 पोर्टल पर की थी। जिस पर पहले ऑनलाइन एफआईआर दर्ज हुई और इसके बाद कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर के धोबी चौराहा क्षेत्र स्थित न्यू गोठी मोबाइल शॉप के राहुल गोठी ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया है कि अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर उनसे संपर्क किया और ट्रस्ट कॉइन पर ट्रेडिंग के नाम पर ट्रेडिंग करवाई। उन्हें ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा मुनाफा होने का लालच दिया गया था। जिसके चलते वह ठगों की बातों में आ गए और अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से उनके साथ 29 लाख 49 हजार 476 रुपए की ठगी हुई है। ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की इतनी बड़ी वारदात चिंता का विषय है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शाजापुर शहर में भी शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी का कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। जिसे स्थानीय पुलिस तो नहीं पकड़ सकी थी। किंतु राज्य साइबर सेल की टीम ने कार्यवाही कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया था और धोखाधड़ी के कॉल सेंटर का खुलासा किया था। जिले में साइबर ठगों के कारनामे और सामने आ रही वारदात चिंता का विषय बने हुए हैं।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल