🔥 ट्रेंडिंग

बिजली कंपनी अधिकारी के जबाव से गुस्साएं विधायक जा पहुंचे कार्यालय, हुआ जमकर हंगामा

शाजापुर।बिजली बिल बकायादार गांव की बिजली सप्लाई बिजली कंपनी द्वारा बंद की गई है। बुधवार को ग्राम भदौनी के कुछ लोग विधायक कार्यालय पहुंचे और शाजापुर विधायक अरूण भीमावद से बिजली चालू कराने का अनुरोध किया। इस पर विधायक भीमावद ने बिजली कंपनी कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर झा को फोन कर ग्राम भदौनी और बिकलाखेड़ी की बिजली चालू करने को कहा। बोले की बिकला खेड़ी में आज विवाह समारोह हैं, मैं वहां जाऊंगा तो यह विषय उठेगा। इसलिये बिजली चालू कर दें। इस पर कार्यपालन यंत्री झा ने बोला की बिजली बिल बकाया है। बिल की दस फीसद राशी जमा होने पर ही बिजली सप्लाई चालू हो पाएगी। किंतु विधायक ने फिर बोला की बिजली चालू करा दो। इस पर अधिकारी झा ने जबाव दिया कि बिजली चालू नही कर सकते। भले मुझे हटा दें। झा के इस जवाब से विधायक भीमावद नाराज हो गये। वह बिजली कंपनी के लालघाटी स्थित कार्यालय पहुंचे। उनके समर्थक भी साथ थे। विधायक और समर्थकों के पहुंचने से कार्यापालन यंत्री कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति बनी।अधिकारी कर्मचारी बाहर आ गए। वहां ताला लगा दिया गया। इसके बाद अधिक्षण यंत्री के कार्यालय में विधायक भीमावद, कार्यपालन यंत्री झा व समर्थक और बिजली उपभोक्ताओं के बीच काफी देर तक चर्चा चली। जिसमें हंगामे की स्थिति भी बनी। विधायक ने कहा कि 24 घंटे में व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी है। इधर, कार्यपालन यंत्री झा ने कहा कि शासन के नियमानुसार बिजली बिल वसूली के लिये कार्रवाई की जा रही है।बकाया बिल की कम से कम दस फीसद राशी जमा होने पर ही बिजली सप्लाई चालू हो सकेगी।

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल