🔥 ट्रेंडिंग

सीवर टैंक में जहरीली गैस से नगर निगम के दो कर्मचारियों की मौत

इंदौर। शहर के जोन क्रमांक 13 स्थित चोइथराम मंडी गेट के पास गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना हो गई।सीवर लाइन की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से नगर निगम के दो सफाई कर्मचारी, करण यादव और अजय डोडिया, की दम घुटने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, चोइथराम मंडी गेट के समीप मशीन के माध्यम से सीवर की सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मशीन का एक पाइप उपकरण (इक्विपमेंट) टैंक के भीतर गिर गया। उसे निकालने के लिए पहले एक कर्मचारी अंदर उतरा, लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया, तो दूसरा साथी उसे देखने के लिए नीचे गया। दुर्भाग्यवश, टैंक के भीतर मौजूद अत्यधिक जहरीली गैस के कारण दोनों कर्मचारी बेहोश हो गए।

मौके पर ही तोड़ दिया दम

काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए, तो वहां मौजूद अन्य साथियों ने शोर मचाया। आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद निगम प्रशासन और सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल