बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति रोकथाम को लेकर सघन अभियान

नलखेड़ा/बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के उद्देश्य से 06 फरवरी को गठित संयुक्त दल द्वारा ब्लॉक नलखेड़ा एवं ब्लॉक सुसनेर क्षेत्र का भ्रमण कर सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान किसी भी बच्चे को बाल भिक्षावृत्ति अथवा बाल श्रम में संलग्न नहीं पाया गया। उल्लेखनीय है कि नलखेड़ा क्षेत्र में बाल श्रमिक होने संबंधी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई थी, जिस पर दल द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में ब्लॉक सुसनेर अंतर्गत मोड़ी चौराहा एवं सोयत रोड स्थित ढाबों एवं होटलों में बाल श्रमिक होने की शिकायत प्राप्त होने पर दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित स्थलों पर भी कोई बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त सुसनेर के मंडी गेट के समीप स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में झाबुआ जिले की थांदला तहसील से आए तंबू में रह रहे परिवारों से दल द्वारा संवाद किया गया। इस दौरान परिवारों को बच्चों को विद्यालय से जोड़ने, नियमित शिक्षा दिलाने तथा बाल भिक्षावृत्ति से दूर रखने के लिए समझाइश दी गई।
उक्त अभियान दल में श्रम निरीक्षक श्री महेंद्र सिंह ठाकुर, महिला एवं बाल विकास विभाग से संरक्षण अधिकारी श्री संदीप चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता श्री जमील अहमद काजी, ममता एनजीओ के जिला प्रबंधक श्री अनूप पटेल एवं अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी के जिला समन्वयक श्री रविंद्र जाट शामिल रहे।

मध्यप्रदेश

शेयर करें