🔥 ट्रेंडिंग

रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित,

जिला चिकित्सालय की सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा

आगर मालवा। कलेक्टर प्रीति यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों पर किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
बैठक में नोडल अधिकारी रोगी कल्याण समिति द्वारा एजेंडा प्रस्तुत करते हुए जिला चिकित्सालय आगर में उपचार सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मरीजों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु बड़े आरओ प्लांट स्थापित करने, क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक में समुचित ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पास सिस्टम लागू करने के प्रस्ताव रखे गए। बैठक में रोगी कल्याण समिति की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।

कलेक्टर ने समिति की आय बढ़ाने हेतु नए विकल्प तलाशने, जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता सुधार, बायो मेडिकल वेस्ट का समय पर एजेंसी के माध्यम से निपटान, सामान्य कचरा एकत्रीकरण स्थल के निर्माण एवं सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से एक सामान्य कचरा वाहन भेजा जाए। बैठक में प्रकाश में आए अन्य राज्य स्तरीय बिंदुओं पर राज्य स्तर से समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार, सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुरील, नोडल अधिकारी रोकस डॉ. जितेन्द्र कैथवाल, आरएमओ डॉ. विजय सागरिया,, महिला बाल विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्य सुनील कुमार जैन उपस्थित रहे।बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन सहायक प्रबंधक (अस्पताल प्रशासन) राहुल पंड्या द्वारा किया गया।

नगर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 1 जनवरी से

पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी के मुखारविंद से 7 दिन तक बहेगी ज्ञान की गंगा

नलखेड़ा। नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का का आयोजन हो रहा है जिसमें नगर के ही भागवत प्रवक्ता पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
जानकारी देते हुए श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति के सदस्य दाऊलाल मित्तल ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में 1 जनवरी गुरुवार से 7 जनवरी तक पुलिस थाने के पीछे स्थित नीमा ग्राउंड पर दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिससे नगर के ही भागवत प्रवक्ता पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी उपस्थित श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे।
मित्तल ने बताया कि 1 जनवरी को कथा प्रारंभ होने से पूर्व एक विशाल कलश यात्रा गाजे बाजे ढोल ढमाकों के साथ चौक बाजार स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल नीमा ग्राउंड पहुंचेगी। उसके पश्चात श्रीमद् भागवत महापुराण के पूजन के पश्चात कथा प्रारंभ होगी।

17 वर्षों से निरंतर हो रही भागवत कथा

उल्लेखनीय है कि नगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नगर के नागरिकों के सहयोग से करीब 17 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी 17 वर्षों से उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हैं इस वर्ष भागवत कथा 18 वे वर्ष में प्रवेश करेगी।

रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित,

जिला चिकित्सालय की सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा

आगर मालवा। कलेक्टर प्रीति यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों पर किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
बैठक में नोडल अधिकारी रोगी कल्याण समिति द्वारा एजेंडा प्रस्तुत करते हुए जिला चिकित्सालय आगर में उपचार सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मरीजों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु बड़े आरओ प्लांट स्थापित करने, क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक में समुचित ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पास सिस्टम लागू करने के प्रस्ताव रखे गए। बैठक में रोगी कल्याण समिति की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।

कलेक्टर ने समिति की आय बढ़ाने हेतु नए विकल्प तलाशने, जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता सुधार, बायो मेडिकल वेस्ट का समय पर एजेंसी के माध्यम से निपटान, सामान्य कचरा एकत्रीकरण स्थल के निर्माण एवं सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से एक सामान्य कचरा वाहन भेजा जाए। बैठक में प्रकाश में आए अन्य राज्य स्तरीय बिंदुओं पर राज्य स्तर से समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश देहलवार, सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुरील, नोडल अधिकारी रोकस डॉ. जितेन्द्र कैथवाल, आरएमओ डॉ. विजय सागरिया,, महिला बाल विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्य सुनील कुमार जैन उपस्थित रहे।बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन सहायक प्रबंधक (अस्पताल प्रशासन) राहुल पंड्या द्वारा किया गया।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल