🔥 ट्रेंडिंग

NH-52 पर बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत; बेटा घायल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शाजापुर NH-52 पर मझनिया जोड़ के पास गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार कालवा निवासी दूल्हे सिंह (70) अपने बेटे दरबार सिंह (50) के साथ बाइक से मोहन बड़ोदिया से कालवा जा रहे थे। इसी दौरान मझनिया जोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में दूल्हे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरबार सिंह घायल हो गए।

घायल दरबार सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दूल्हे सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियोजन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के घर से लाखों रुपए के गहने चोरी संदिग्ध को पकड़ा, खुलासा जल्द

सारंगपुर-सलसलाई रोड पर भीषण हादसा: महिला, पुरुष और बच्ची की मौत

कालापीपल में एक व्यक्ति के साथ 30 हजार की साइबर ठगी

शाजापुर के अलीपुर से कृषि यंत्र चोरी, लगातार हो रही वारदात

ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गोवंश केड़े को क्रुरता पूर्वक ट्रैक्टर से घसीटा विरोध करने पर किसान को जान से मारने की धमकी

error: Content is protected !!