🔥 ट्रेंडिंग

पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान व्यक्ति ने जनसुनवाई किया आत्महत्या का प्रयास

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने और सात महीने से समस्या का निराकरण नहीं होने से परेशान एक व्यक्ति ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से जनसुनवाई स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और एसडीएम ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए व्यक्ति को समझाइश दी और स्थिति को संभाला।

जानकारी के अनुसार ग्राम खड़ी, तहसील पोलायकलां निवासी राजेंद्र कुमार पिता हरिनारायण अपनी जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने की समस्या को लेकर लंबे समय से परेशान था। उसका कहना था कि पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री पिछले सात महीने से अटकी हुई है। रजिस्ट्री नहीं होने के कारण उसे बैंक से लोन भी नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में वह कई बार अधिकारियों को आवेदन दे चुका था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से वह निराश था।

मंगलवार को जनसुनवाई में उसने कलेक्टर के नाम आवेदन देकर अपनी समस्या रखी थी। आवेदन में उसने रजिस्ट्री कराने अथवा आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की थी। साथ ही समस्या का निराकरण नहीं होने पर भोपाल जाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत करने की बात भी कही थी।

इसी परेशानी के चलते उसने जनसुनवाई के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल उसे रोककर समझाइश दी। घटना ने प्रशासनिक कार्यालयों में आम लोगों की लंबित समस्याओं के निराकरण और जनसुनवाई की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सात महीने से दफ्तरों के चक्कर काट रहा था खड़ी निवासी राजेंद्र कुमार, मौके पर पुलिस और एसडीएम ने समझाइश देकर संभाला

बरवाल के पास रेल्वे ट्रैक पर 50 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव

शराब के नशे में कार चालक ने आधा किमी तक मचाई अफरा-तफरी कई वाहनों को मारी टक्कर

समूह बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म पांच आरोपियों को आजीवन कारावास

शादी के छह महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिली आधी खाली सेल्फास की डिब्बी

error: Content is protected !!