किशोर सिंह राजपूत 9981757273
उज्जैन। देवास रोड स्थित श्री गंगा रेस्टोरेंट में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। होटल के ओवरग्राउंड चेंबर की सफाई करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में उतरे अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
🔔 यह भी पढ़ें...
बताया गया कि रात के समय चेंबर की सफाई के लिए एक व्यक्ति अंदर उतरा था। उसके फंसने के बाद उसे बचाने के लिए अन्य लोग भी एक-एक कर चेंबर में उतरते गए और सभी अंदर फंस गए। आशंका जताई जा रही है कि चेंबर में जहरीली गैस होने के कारण उनकी हालत बिगड़ी।
सूचना मिलते ही माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कटर मशीन से चेंबर का गेट काटकर करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में कमलेश तंबोली, नितिन, वाहिद और मनोज मीणा के नाम सामने आए हैं। हालांकि मृतकों की पहचान और संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। वहीं बचाव के दौरान चेंबर में उतरे अन्य लोगों की तबीयत भी खराब हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू के दौरान एक सब इंस्पेक्टर के घायल होने की भी जानकारी है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइट:
रोशन सिंह, कलेक्टर
प्रदीप शर्मा, एसपी



इंदौर










शेयर करें














































