🔥 ट्रेंडिंग

परीक्षा के बीच टूटा कहर: मधुमक्खियों के हमले में 9 वर्षीय मासूम की मौत

सुसनेर: सोयतकला स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में शुक्रवार को उस वक्त मातम छा गया, जब परीक्षा देने पहुंचे बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे में कक्षा चौथी में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र रमन पिता सज्जन सिंह कराड़ा (गुर्जर) की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन अन्य बच्चे घायल हो गए। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्कूल में नियमित रूप से परीक्षा आयोजित की जा रही थी। बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में बैठकर परीक्षा दे रहे थे, तभी अचानक स्कूल परिसर में मौजूद मधुमक्खियों के तीन झुंड सक्रिय हो गए और उन्होंने बच्चों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। मासूम बच्चे डर के मारे चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। इस भगदड़ जैसी स्थिति में कई बच्चे गिर पड़े और कुछ को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधुमक्खियों ने रमन पर सबसे ज्यादा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर कई जगह डंक लगे थे और वह मौके पर ही बेसुध हो गया। स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसे संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे झालावाड़ रेफर किया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस खबर के मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना में घायल अन्य बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर है, लेकिन वे अभी भी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक छात्र का पोस्टमार्टम सोयत अस्पताल में कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

स्कूल प्रबंधन ने इस घटना को लेकर अपनी सफाई में बताया कि परिसर में मधुमक्खियों के छत्ते पहले से बने हुए थे और इस संबंध में प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया था। प्रबंधन का कहना है कि छत्तों को हटाने के प्रयास भी किए गए थे, लेकिन मधुमक्खियां बार-बार उसी स्थान पर लौट आती थीं। हालांकि, इस बयान के बाद अब यह सवाल उठने लगे हैं कि यदि खतरा पहले से था, तो बच्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। इस घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि स्कूल परिसर में इस तरह का खतरा लंबे समय से बना हुआ था। इसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की गई जो लापरवाही को दर्शाता है। कई अभिभावकों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिले के सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष निरीक्षण कराया जाए और जहां भी इस प्रकार के जोखिम मौजूद हों, उन्हें तत्काल हटाया जाए। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। यह हादसा न केवल एक मासूम की जिंदगी छीन ले गया, बल्कि पूरे समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभी और कितनी गंभीरता दिखाने की जरूरत है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल