किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। पुलिस थाना सुनेरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 8 चोरी गए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये है।
🔔 यह भी पढ़ें...
थाना सुनेरा पुलिस ने बताया कि गुमशुदा मोबाइलों को केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया गया। प्राप्त शिकायतों पर तकनीकी विश्लेषण और लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न जिलों से मोबाइल बरामद किए गए। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर हितग्राहियों ने सुनेरा पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, प्रधान आरक्षक रविंद्र राय, प्रधान आरक्षक सुधीर यादव, आरक्षक गोविंद चंद्रवंशी, अरुण यादव, राहुल वर्मा, अखिलेश भंडारी तथा साइबर सेल के आरक्षक घनश्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सुनेरा पुलिस की अपील
मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर दें।
संदिग्ध लिंक, कॉल, ओटीपी या मैसेज पर विश्वास न करें।
साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी के लिए अपने नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल से संपर्क करें।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































