🔥 ट्रेंडिंग

24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी को सुनेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी को सुनेरा पुलिस ने किया गिरफ्ता

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के पालन में सुनेरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म एवं धमकी के मामले के आरोपी को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। थाना सुनेरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 194/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 74, 75(1)(i), 77, 64(1), 331(4) एवं 351(3) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना सुनेरा में शिकायत दर्ज कराई कि छोटू उर्फ वीरेंद्र सिंह , ने उसके साथ गलत कार्य किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी छोटू उर्फ वीरेंद्र सिंह (35 वर्ष), की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, उपनिरीक्षक डी. लकड़ा, प्रधान आरक्षक सुधीर यादव तथा आरक्षक रूपेंद्र सिंह, तेजपाल राणा, अखिलेश भंडारी, अरुण यादव, गोविंद चंद्रवंशी, अभिषेक गुप्ता, मनोज दांगी, राहुल वर्मा एवं महिला आरक्षक सुनैना का विशेष योगदान रहा।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!