🔥 ट्रेंडिंग

वन विभाग ने अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जप्त

शाजापुर वन विभाग की सतर्कता से अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जप्त, ड्राइवर गिरफ्तार

शाजापुर। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से कटी लकड़ी के गुटकों से भरा एक ट्रक जप्त किया है। साथ ही ट्रक चालक को मौके से ही गिरफ्तार किया। शाजापुर के जलोदा क्षेत्र में नेशनल हाईवे 52 पर हुई।

मुखबिर ने वन विभाग को सूचना दी थी कि पनवाड़ी क्षेत्र से अवैध लकड़ी से लदा एक ट्रक एबी रोड होते हुए गुजरेगा और रामगंज मंडी जाएगा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। रात करीब 9 बजे से ही संभावित मार्गों पर नाकाबंदी शुरू कर दी गई। टीम ने जलोदा के पास चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की सघन जांच शुरू की।

लगातार निगरानी के बाद सुबह करीब 5 बजे संदिग्ध ट्रक को जलोदा से पकड़ा गया। ट्रक रामगंज मंडी की ओर जा रहा था। जांच में पाया गया कि वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से काटे गए लकड़ी के गुटके लदे हुए थे। इनकी कोई वैध अनुमति या दस्तावेज नहीं मिले।

वन विभाग की टीम ने तुरंत ट्रक को जप्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में लकड़ी की प्रजाति और मात्रा का आकलन किया जा रहा है। मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।वन मंडल अधिकारी ने बताया कि अवैध लकड़ी तस्करी पर विभाग पूरी तरह सतर्क है और मुखबिरों की सूचनाओं पर त्वरित एक्शन लिया जा रहा है।वन विभाग के डिप्टी रेंजर पप्पू बघेल ने बताया की इस तरह की कार्रवाई आगे भी हो ती रहेगी

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल