🔥 ट्रेंडिंग

बाबा गरीबनाथ दरबार मे उमड़ा ‌आस्था और श्रद्धा का जनसैलाब

50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में पान सुपारी नारियल भेंट कर लिया आशीर्वाद

क्षेत्रीय विधायक के साथ कई जन प्रतिनिधि हुए सम्मिलित

पोलायकला ! मुकेश शर्मा

नेवज नदी के तट पर बसे अवंतिपुर बड़ोदिया में स्थित बाबा गरीबनाथ धाम समाधी स्थल पर रंगपंचमी के अवसर पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जहा 7 मार्च को प्रदेश मे रंगपंचमी पर रंग गुलाल की बौछारें उड़ी वही दूसरी ओर बाबा की नगरी में हजारों भक्तगण श्रद्धा, आस्था भक्ति के सागर में गोते लगाते हुए दिखाई दिए सन्त की समाधि स्थल पर सागौन की लकड़ी से बने 85 फुट ऊंचे स्मृति ध्वज को चढ़ाने की.मान्यता है समाधि स्थल के गड्ढे में पिछले वर्ष हजारो की संख्या में डालें गए नारियल, पान नमक आदि इस वर्ष खुदाई के पश्चात यथावत निकले जो आज के इस वैज्ञानिक युग में किसी चमत्कार से कम नहीं है..725 वर्षों से चले आ रहे हैं। इस भव्य आयोजन मे भक्तो के द्वारा बाबा के दरबार में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। शानिवार सुबह से ही ग्रामीणों के द्वारा समाधि स्थल पर ध्वज को उतारकर आकर्षक साज-सज्जा रंगाई पुताई का कार्य करके पूजन अर्चन करके ध्वज को चढ़ाया गया श्रद्धालुओं का मानना है कि जब ध्वज चढ़ाया जाता है तब साक्षात भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा भंवरे के रूप में ध्वज के ऊपर मंडराते हुए दर्शन देते हैं। श्रद्धालु भी बाबा की एक झलक पाने के लिए ध्वज के ऊपर ही निगाहें जमाये रखते हैं ताकि बाबा के दर्शन करके भक्तों के द्वारा जो मन्नतें मांगते हैं वहा मनोकामना को पूरा हो जाए हैं बाबा के दर्शन पाने के लिएं आसपास के क्षेत्र सहित 50, हजार भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के साथ-साथ कई जन प्रतिनिधियों ने दरबार में पहुंचकर आर्शीवाद लिया

कौन थे बाबा गरीबनाथ.

बाबा गरीबनाथ जी का जन्म कब और कहाँ हुआ यह तो अज्ञात है किंतु बताया जाता है कि प्राचीन दुर्लभ लेखों के अनुसार बाबा गरीबनाथ संवत 1248 में झाँसी के जूना मठ से तीर्थ यात्रा को निकले और अवंतीपुर बड़ोदिया में नेवज नदी किनारे सुरम्य स्थान देख कुटिया बनाकर माँ लालबाई फूलबाई” की सेवा करते हुए यही रहने लगे और उन्होंने अपने आश्रम में स्वयं माँ अन्नपूर्णा, गणेश एवं शिवलिंग की स्थापना कर अपने तप एवं दैविक शक्तियों से अनेक चमत्कार करके यही रम गए. एक दिन बाबा ने सभी ग्रामवासियों को बुलाकर अकस्मात जीवित समाधि लेने की इच्छा प्रकट की और संवत 1344 में चैत्र बिदी पंचमी को एक उत्सव के रूप में समाधि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कुछ माह पश्चात सावन मास संवत 1345 में गाँव के बुर्जग लोग जब तीर्थ यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश के सोरम जी मे गंगा स्नान कर रहे थे तब एकाएक बाबा ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए जब बाबा को ग्रामीणों ने देखा तो बाबा गरीबनाथ से पुनः अवंतिपुर बड़ोदिया चलने को कहा गया तो उन्होंने मना किया तब तीर्थयात्रियों ने उन्हें हठपूर्वक डोली में बैठा दिया किंतु लश्कर के आसपास अन्तर्ध्यान हो गए और एक पत्र छोड़ गये जिसमें समाधि उत्सव का सम्पूर्ण विधान लिखा था.. तभी से प्रतिवर्ष रंगपंचमी के अवसर पर ध्वज चढ़ने के साथ भव्य मेले का आयोजन यहां होता है.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

शुजालपुर एस डी एम राजकुमार हलधर एसडीओपी निमेश देशमुख के निर्देश पर थाना प्रभारी बज्रेश मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को बाबा गरीबनाथ मेला स्थल व समाधि स्थल के साथ पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर पेनी नजर रखी और पूरे जवानों ने मुस्तेदी के साथ काम किया और मंदिर प्रगांण मे ध्वज चढ़ते समय तिलावद चौकी प्रभारी घनश्याम बैरागी द्वारा सतत निगरानी रखी गई वही पर पार्किंग से लेकर नागरिकों के आवागमन के साथ साथ दर्शन करने में भी नागरिको को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़ा इसके साथ ही पूरे क्षेत्र की डोन से निगरानी की गई ताकि अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जा सके बाहर से पुलिस बल बुलाया गया था। ग्राम पंचायत की सरपंच रचना अभिषेक पटेल के साथ उत्सव समिति का पूरा सहयोग रहा

रंगपंचमी की गैर को लेकर शाजापुर पुलिस सतर्क, ड्रोन से ऊंची इमारतों की सर्चिंग

बाबा गरीबनाथ दरबार मे उमड़ा ‌आस्था और श्रद्धा का जनसैलाब

आधुनिक निगरानी से सुरक्षित होगा राजगढ़: 13 प्रमुख स्थानों पर 42 सीसीटीवी कैमरे शुरू, एसपी मयंक अवस्थी ने किया कंट्रोल रूम का उद्घाटन।

शुजालपुर सिटी पुलिस को बड़ी सफलता

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित