शाजापुर।वर्तमान दौर में बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए शाजापुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत, आज 06 मार्च 2026 को बालकृष्ण शर्मा नवीन कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सावधानी ही सुरक्षा का आधार
🔔 यह भी पढ़ें...

कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान में सक्रिय साइबर ठगों के तौर-तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने मुख्य रूप से ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया हैकिंग और फर्जी लोन एप जैसे खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विकास तिवारी ने जोर देकर कहा कि विद्यार्थी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंक डिटेल, पासवर्ड या आधार कार्ड साझा न करें और लुभावने फिशिंग लिंक पर क्लिक करने से बचें।
तुरंत करें 1930 पर संपर्क
ठगी का शिकार होने की स्थिति में घबराने के बजाय त्वरित कार्रवाई की सलाह दी गई। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि वे तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते वित्तीय नुकसान को रोका जा सके।

कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों के सवालों का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। शाजापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































