🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर छोटा चौक विद्युत मंडल के खंभे पर भड़की आग, मची अफरा-तफरी

शाजापुर। गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही शहर में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे नगर के व्यस्ततम क्षेत्र छोटा चौक स्थित विद्युत बिजली के खंभों पर आग लग गई। आग की लपटें तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास के दुकानदारों और भयभीत हो गई।

गर्मी और शॉर्ट सर्किट का अंदेशा

दोपहर की चिलचिलाती धूप के बीच अचानक बिजली के तारों से चिंगारियां उठने लगीं, जिसने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और समय रहते लोग वहां से दूर हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय

क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ रही है, जिससे पुरानी लाइनों पर लोड बढ़ना और शॉर्ट सर्किट होना आम बात हो गई है। विद्युत विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को संभाला। हालांकि, दिन-प्रतिदिन बढ़ती ये घटनाएं बिजली कंपनी के रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही हैं।

सावधानी ही बचाव है।स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि शॉर्ट सर्किट की स्थिति में तुरंत बिजली विभाग को सूचित करें और आग बुझाने के लिए पानी के बजाय अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करें।

अभियोजन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के घर से लाखों रुपए के गहने चोरी संदिग्ध को पकड़ा, खुलासा जल्द

सारंगपुर-सलसलाई रोड पर भीषण हादसा: महिला, पुरुष और बच्ची की मौत

कालापीपल में एक व्यक्ति के साथ 30 हजार की साइबर ठगी

शाजापुर के अलीपुर से कृषि यंत्र चोरी, लगातार हो रही वारदात

ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गोवंश केड़े को क्रुरता पूर्वक ट्रैक्टर से घसीटा विरोध करने पर किसान को जान से मारने की धमकी

error: Content is protected !!