शाजापुर। श्री स्थानकवासी बीसा पोरवाल पारमार्थिक ट्रस्ट, शाजापुर के तत्वावधान में स्थानीय धर्मशाला परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गरिमामय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की एकता और सांस्कृतिक वैभव की अनुपम झलक देखने को मिली।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
🔔 यह भी पढ़ें...
समारोह का मुख्य आकर्षण समाज के विभिन्न मंडलों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां रहीं। रत्न पोरवाल महिला मंडल और आनंद बहु मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों के माध्यम से फागुन के रंगों को जीवंत कर दिया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक राजेंद्र जैन ने समाज को संबोधित करते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पीयूष जैन, उपाध्यक्ष राजीव चौधरी एवं सचिव प्रतीक जैन सहित समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
ट्रस्ट के सचिव प्रतीक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 04 मार्च 2026 (धुलैंडी) को समाज का मुख्य होली उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 2:30 बजे से आनंद रत्न पोरवाल धर्मशाला परिसर में प्रारंभ होगा। ट्रस्ट मंडल ने समस्त समाजजनों से अपील की है कि वे सपरिवार इस उत्सव में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और आपसी सौहार्द के इस पर्व को यादगार बनाएं।



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































