🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस की तत्परता ने बचाई जहरीला पदार्थ पीने वाले व्यक्ति की जान

शाजापुर। जिले के थाना सुनेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम उकावता में एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ पीकर जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया गया। हालांकि, सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम  मौके पर पहुँचकर व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुँचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।

जानकारी के अनुसार, उकावता निवासी गोकुल पिता रामजी (50 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। घटना की सूचना मिलते ही सुनेरा थाने की डायल 112 सक्रिय हुई। वाहन पर तैनात हवलदार (HC 253) बैजनाथ सिंह और पायलट महेंद्र सिंह जादौन बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुँचे।

व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत 112 वाहन में बिठाया और बिना देरी किए जिला अस्पताल शाजापुर पहुँचाया। समय पर प्राथमिक उपचार मिलने के कारण व्यक्ति की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल