🔥 ट्रेंडिंग

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डायल 112 की टीम को मिला सम्मान

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में सम्मान समारोह: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डायल 112 की टीम को मिला सम्मान

शाजापुर। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आयोजित मुख्य समारोह में जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशपाल सिंह राजपूत ने डायल 112 की टीम को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन पायलटों और स्टाफ सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिन्होंने बीते एक वर्ष में कठिन परिस्थितियों के बावजूद संकट में फंसे आमजन की मदद करने में असाधारण प्रदर्शन किया है।

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि डायल 112 ने अपनी समयबद्धता और सेवा भाव से जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली का मान बढ़ाया है। उन्होंने इस सम्मान को उनके कठिन परिश्रम और जनता के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।

इस अवसर पर शाजापुर डायल 112 के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज (DS) यासिर खान भी मौजूद रहे।

उन्होंने सम्मानित होने वाले पायलटों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।  खान ने कहा, “डायल 112 का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में न्यूनतम समय में सहायता पहुँचाना है, और हमारी टीम भविष्य में भी इसी तत्परता के साथ सेवा कार्य जारी रखेगी।” सम्मान पाने वाले स्टाफ में उत्साह का माहौल दिखा, जिससे विभाग के अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल