🔥 ट्रेंडिंग

गीत संगीत क्लब के आयोजन में गूंजे सदाबहार नगमे, कलाकारों ने बांधा समां

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

मुकेश की जयंती की पूर्व संध्या पर सजी सुरों की महफिल, अमर गीतों से दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शाजापुर। हिंदी सिनेमा के महान पार्श्व गायक मुकेश की जयंती की पूर्व संध्या पर शहर में एक निजी स्थान पर संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीत संगीत क्लब (GSC) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुकेश के अमर गीतों की मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन क्लब के संयोजक आशीष शर्मा एवं संरक्षक अवधेश शर्मा (शेषा) के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर क्लब के गायकों ने ‘आ लौट के आजा मेरे मीत’, ‘दीवानों से मत पूछो’, ‘चांद सी महबूबा हो मेरी’, ‘एक प्यार का नगमा है’, ‘बरखा रानी जरा जमके बरसो’, ‘चंचल शीतल निर्मल कोमल’, ‘चंदन सा बदन चंचल चितवन’, ‘दिल तड़प-तड़प के कह रहा है’ तथा ‘हाले दिल हमारा’ सहित अनेक सदाबहार गीत प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मुकेश की मधुर आवाज की यादों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में आशीष शर्मा, अवधेश शेषा, गौरव तिवारी, डॉ. संजय खंडेलवाल, जितेंद्र बिरथरे, विनोद नगर, साबिर अली वारसी, अनिल आचार्य, धर्मेंद्र पवार, किशोर मोटवानी, नरेंद्र रिणवा सहित क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष शर्मा ने किया, जबकि अंत में अवधेश शेषा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!