किशोर सिंह राजपूत 998175723
जिले में सीएमएचओ रहे डा. राजु निदारिया को स्वास्थ्य संचालनालय में बनाया जिले का प्रभारी अधिकारी
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर: स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के उद्देश्य से संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों में संचालनालय के अपर संचालक, वरिष्ठ संयुक्त संचालक, संयुक्त संचालक, उप संचालक और सहायक संचालकों को जिलों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। इसी के तहत संचालनालय में वरिष्ठ संयुक्त संचालक व जिले में सीएमएचओ रहे डा. राजू निदारिया को जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।
नियुक्ति के बाद डा. निदारिया 29 और 30 मई को जिले के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
दौरे में वह जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की नब्ज टटोलेंगे। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वय व समीक्षा भी करेंगे। डा. निदारिया जिले में सीएमएचओ और जिला अस्पताल में सिविल सर्जन रहे हैं। जिसके चलते उन्हें यहां की स्थिति की बारिकी से जानकारी है। ऐसे में उनके दो दिवसीय दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नईदुनिया से चर्चा में डा. निदारिया ने बताया कि संचालनालय स्तर से सभी जिलों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं। अधिकारी जिलों में निरीक्षण व समीक्षा कर रिपोर्ट संचालनालय को देंगे। जिससे की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति से पता चल सकें। उनमें सुधार और बेहतरी के लिए काम हो सके। विभाग का उद्देश्य है कि आमजन के लिए शासन स्तर से चलाई जाने वाली योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्र लोगों को मिले। साथ ही अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर रहें।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































