किशोर सिंह राजपूत 9981757273
सुनेरा। ग्राम पंचायत पनवाड़ी द्वारा पीएम श्री शासकीय विद्यालय रामलाल चौक पनवाड़ी को शासन के निर्देशानुसार ड्रग फ्री जोन घोषित किए जाने के बाद विद्यालय के 500 मीटर दायरे में कार्रवाई करते हुए विमल पाउच, बीड़ी एवं सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त कदम उठाए गए। अभियान के दौरान 5 चालान बनाए गए।
🔔 यह भी पढ़ें...

कार्रवाई में पंचायत सचिव धनसिंह गुर्जर, ग्राम पटवारी मुकेश, कोटवार शेरूदिन एवं अर्जुन मालवीय उपस्थित रहे। वहीं थाना सुनेरा से थाना प्रभारी अंकित मुकाती एवं उप निरीक्षक बनेसिंह नागर सहित पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।
अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को नशा मुक्त बनाए रखने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































