🔥 ट्रेंडिंग

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी पर उत्कृष्ट आयोजन संपन्न

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

महाकालेश्वर मंदिर, सुंदरसी जल गंगा संवर्धन अभियान एवं गंगा दशमी के पावन अवसर पर नवांकुर संस्था आराधना जन कल्याण सामाजिक समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सुंदरसी द्वारा तीन दिवसीय वृहद कार्ययोजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता फैलाना रहा।

आयोजन के अंतर्गत तीन दिनों तक विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं।

प्रथम दिवस नलों से बहते पानी की रोकथाम हेतु व पानी के अपव्यय को रोकने हेतू नल की टोटियां लगाई गई, साथ ही पक्षियों को पानी हेतु ग्राम वासियों को सकोरे वितरित किये गए।

द्वितीय दिवस महाँकाल मंदिर स्थित सूरज कुंड बावड़ी पर श्रमदान कर कुंड की साफ-सफाई की गई एवं कुंड की पुताई एवं रंग-रोगन का कार्य किया गया तथा तृतीय दिवस कलश एवं चुनर यात्रा, पूजन एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रमुख गतिविधियां इस प्रकार रहीं –

कुंड की साफ-सफाई प्रभात फेरी कुंड की पुताई एवं रंग-रोगन कलश एवं चुनर यात्रा भजन कार्यक्रम जल अर्पण एवं पूजन

ग्राम के राम मंदिर से महाकाल मंदिर तक भव्य चुनर एवं कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्राम की महिलाओं, युवतियों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के पश्चात कुंड पूजन एवं जल अर्पण किया गया तथा भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार श्री जीएस लोहार जी, थाना प्रभारी टीआई मनीषा शर्मा, सरपंच श्री देवी सिंह छावड़ी, पंचायत सचिव कुशवाह जी, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक बसंत रावत, नवांकुर संस्था से जीवनसिंह परिहार सहित प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़, ओमप्रकाश जायसवाल, सुगन कुम्भकार, सीमा जायसवाल, अंगूरीबाला जायसवाल, कामिनी शर्मा, अरुण बैरागी, प्रीतम बना एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों एवं ग्रामीणजनों ने जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जल स्रोतों के संरक्षण हेतु सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं सार्थक रहा।

बिना अनुमति के शासकीय नीम का पेड़ काटने का आरोप, मौके पर मिली लकड़ियां

ब्लैक स्पॉट पर ग्रामीणों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर योजना की दी जानकारी

लाइसेंस नवीकरण एवं उत्पीड़न को लेकर नाविक समाज ने की बैठक

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली

पतोली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए मांगलिक भवन निर्माण की पहल, भूमि आवंटित