🔥 ट्रेंडिंग

सारंगपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

सिर में सरिया घुसा मिला, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

शाजापुर। शहर के सारंगपुर रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के पास खड़े पुराने टैंकर के सरिए में उक्त व्यक्ति का सिर फंसा हुआ मिला। घटना की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है।

मृतक के पास से एक पर्स बरामद हुआ है, जिसमें उज्जैन से अकोदिया तक का बस टिकट मिला है। इसके अलावा एक फोटो भी मिली है, जिस पर “सागर योगी बालक” नाम लिखा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि यह मृतक की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण सुराग हो सकता है।

फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल संबंधित थाना पुलिस को सूचित करें।

बिना अनुमति के शासकीय नीम का पेड़ काटने का आरोप, मौके पर मिली लकड़ियां

ब्लैक स्पॉट पर ग्रामीणों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर योजना की दी जानकारी

लाइसेंस नवीकरण एवं उत्पीड़न को लेकर नाविक समाज ने की बैठक

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली

पतोली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए मांगलिक भवन निर्माण की पहल, भूमि आवंटित