🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस की तत्परता ने बचाई जहरीला पदार्थ पीने वाले व्यक्ति की जान

शाजापुर। जिले के थाना सुनेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम उकावता में एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ पीकर जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया गया। हालांकि, सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम  मौके पर पहुँचकर व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुँचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।

जानकारी के अनुसार, उकावता निवासी गोकुल पिता रामजी (50 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। घटना की सूचना मिलते ही सुनेरा थाने की डायल 112 सक्रिय हुई। वाहन पर तैनात हवलदार (HC 253) बैजनाथ सिंह और पायलट महेंद्र सिंह जादौन बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुँचे।

व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत 112 वाहन में बिठाया और बिना देरी किए जिला अस्पताल शाजापुर पहुँचाया। समय पर प्राथमिक उपचार मिलने के कारण व्यक्ति की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

अभियोजन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के घर से लाखों रुपए के गहने चोरी संदिग्ध को पकड़ा, खुलासा जल्द

सारंगपुर-सलसलाई रोड पर भीषण हादसा: महिला, पुरुष और बच्ची की मौत

कालापीपल में एक व्यक्ति के साथ 30 हजार की साइबर ठगी

शाजापुर के अलीपुर से कृषि यंत्र चोरी, लगातार हो रही वारदात

ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गोवंश केड़े को क्रुरता पूर्वक ट्रैक्टर से घसीटा विरोध करने पर किसान को जान से मारने की धमकी

error: Content is protected !!