🔥 ट्रेंडिंग

मधुमक्खियों के हमले से 24 भेड़ों की मौत, एक चरवाहा घायल

शुजालपुर। तिलावत पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलकनखेड़ी में मधुमक्खियों के हमले से 24 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शुजालपुर से सीहोर रेफर किया गया है।

घायल चरवाहे की पहचान हड़तीगा राम पिता रूपजी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम कांबा, तहसील आहोर, जिला जालौन (राजस्थान) का निवासी है। वह अपने साथियों के साथ मध्य प्रदेश में करीब 350 भेड़ों के झुंड के साथ आया हुआ था। घटना में उसका एक अन्य साथी भी घायल बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही तिलावत पुलिस चौकी और पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची। मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कर आवश्यक कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी घनश्याम बैरागी ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल मौके का मुआयना कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

पीड़ित चरवाहे ने बताया कि यह उनके लिए दूसरी बड़ी त्रासदी है। इससे पहले भी 220 भेड़ों की मौत हो चुकी है और अब 24 भेड़ों के मरने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद चरवाहा समूह को भारी नुक़सान हुआ है चरवाहे समूह ने शासन मुआवजे की मांग की है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल