किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। एनएच-52 पर वाइन शॉप के सामने गुरुवार को सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कनासिया निवासी रोहित पिता नगजीराम (23) और आनंद देवजी (25) बाइक से कनासिया से सारंगपुर दवाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए।
🔔 यह भी पढ़ें...
सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डायल-112 में प्रधान आरक्षक 537 अशोक और पायलट अंकित बरेठा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गई है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































