किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273
शाजापुर। मोहन बड़ोदिया पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए अपहरण के एक मामले में कार्रवाई कर महज 16 घंटे के भीतर 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में एक संदेही युवक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
🔔 यह भी पढ़ें...
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को एक फरियादी ने थाना मोहन बड़ोदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए चली गई है और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई, जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, परिजनों व संदिग्धों से पूछताछ की तथा जिला साइबर सेल की सहायता से तकनीकी साक्ष्य जुटाए।
मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 15 जुलाई को पुलिस ने ग्राम भाटाहेड़ी मार्ग स्थित जंगल क्षेत्र, ग्राम धंधेड़ा से नाबालिग बालिका को संदेही संदीप पिता लखन, निवासी बीरागांव के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान एवं संदेही से पूछताछ के आधार पर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर, एएसआई लाखन सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक मोहम्मद शरीफ, प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र जादौन, आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र गुर्जर, शिवचरण दांगी, अनिल सेन, अर्जुन सिंह बागड़ी, महिला आरक्षक कीर्ति मंडोत तथा साइबर प्रभारी प्रधान आरक्षक विकास तिवारी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































