🔥 ट्रेंडिंग

रात होने लगी सर्द, दिन में भी कंपकंपा रही शीतलहर 8 डिग्री पहुंचा रात का तापमान, दिन में धूप खिलने के बाद भी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

रात होने लगी सर्द, दिन में भी कंपकंपा रही शीतलहर
8 डिग्री पहुंचा रात का तापमान, दिन में धूप खिलने के बाद भी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
सुबह इस तरह दिखाई देने लगा नगर का नजारा।
शाजापुर। नगर का मौसम सर्द होने लगा है। कुछ दिनों की राहत के बाद सर्द हवाओं ने शहर को अपना ठिकाना बना लिया है, जिसके चलते लोगों को सुबह-शाम ही नहीं बल्कि दिन में भी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब तापमान में भी तेजी से गिरावट होने लगी है। शनिवार को भी नगर का अधिकतम तापमान 27.4 व रात का तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।
हालांकि दिन मे धूप जरूर निकल रही है। लेकिन 12 किमी की गति से चल रही उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते लोगों को दिन भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा रात में अलाव के सहारे लोग समय गुजार रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अब तापमान में तेजी से गिरावट होगी और इसी माह तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके अलावा सुबह घना कोहरा भी छाने लगेगा। फिलहाल नगर में मामूली कोहरा छाने लगा है।
उत्तर से उत्तर-पूर्वी हुई हवाओं की दिशा
वैसे नवंबर माह से मौसम सर्द होने लगता है। नवंबर में तापमान में गिरावट भी होने लगी थी। लेकिन उत्तरी हवाओं के चलते सर्दी का एहसास कम हो रहा था। लेकिन दो दिन से हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी होने से हवाओ में ठंडक घुलने लगी है जिससे नगर का मौसम लगातार सर्द होता जा रहा है।

बड़ोदिया पुलिस की बड़ी सफलता, तीन दिन में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

महाराणा प्रताप जयंती पर आज होगा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम

पानी की तलाश में कुएं में गिरी तीन नीलगाय

गायत्री शक्तिपीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द