🔥 ट्रेंडिंग

दोस्ताना ढाबा हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

लास्ट सीन थ्योरी, साइबर फोरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल टावर लोकेशन बने अहम साक्ष्य, हत्या के बाद शव बोरी में छिपाया था

शाजापुर। बहुचर्चित दोस्ताना ढाबा हत्याकांड में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शाजापुर ने दो आरोपियों को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, लास्ट सीन थ्योरी, साइबर फोरेंसिक जांच और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर अभियोजन के पक्ष को प्रमाणित माना। न्यायालय ने राजेश सौराष्ट्रीय (पिता उमराव सौराष्ट्रीय, निवासी खेड़ा पिन्दोनिया, थाना सुनेरा, वर्तमान पता लक्ष्मीनगर, शाजापुर) तथा जितेन्द्र सौराष्ट्रीय (पिता शिवनारायण सौराष्ट्रीय, निवासी भीलवाड़िया, थाना सुनेरा) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास एवं 2-2 हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 201 के तहत तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं एक-एक हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

इंटरव्यू के लिए निकला था युवक, फिर नहीं लौटा

अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी रमेश सोलंकी ने बताया कि ग्राम मंगलाज निवासी सुनील पाटीदार, जो इंदौर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के रूप में कार्यरत था, 21 दिसंबर 2023 को नई नौकरी के इंटरव्यू के लिए मोटरसाइकिल से इंदौर रवाना हुआ था। रात तक घर नहीं लौटने और मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने खोजबीन की। कोई सुराग नहीं मिलने पर 23 दिसंबर 2023 को थाना सलसलाई में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

गूगल मैप से मिली आखिरी लोकेशन

24 दिसंबर को मृतक की पत्नी रीना ने गूगल मैप के माध्यम से मोबाइल की अंतिम लोकेशन एबी रोड बायपास स्थित राजराजेश्वरी रेस्टोरेंट के पास बताई। परिजन वहां पहुंचे तो रेस्टोरेंट पर कार्यरत चाय विक्रेता नीतेश मालवीय ने बताया कि 21 दिसंबर की रात करीब 9 बजे उसने सुनील पाटीदार को राजेश और जितेन्द्र सौराष्ट्रीय के साथ चाय पीते देखा था। इसके बाद तीनों बगल स्थित दोस्ताना ढाबे के अंदर चले गए थे।

ढाबे के भीतर बोरी में मिला शव

परिजनों ने जब ढाबे का शटर उठाकर अंदर देखा तो दुर्गंध आ रही थी। पीछे रखी सफेद बोरी खोलने पर उसमें सुनील पाटीदार का शव मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर बाद में धारा 302, 201 एवं 34 के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।

मोबाइल में मिला मृतक का आखिरी वीडियो

विवेचना के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने आरोपी राजेश सौराष्ट्रीय को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में मिले रेडमी मोबाइल की जांच में मृतक सुनील पाटीदार का जीवित अवस्था में बनाया गया वीडियो मिला। साइबर फोरेंसिक लैब भोपाल की जांच में पुष्टि हुई कि यह वीडियो 21 दिसंबर 2023 की रात 9:01 बजे आरोपी के मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया था। मोबाइल टावर लोकेशन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों ने भी अभियोजन की कहानी की पुष्टि की।

अभियोजन की प्रभावी पैरवी

प्रकरण में अभियोजन की ओर से अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी रमेश सोलंकी ने पैरवी की। मीडिया प्रभारी एवं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट और तर्कों से सहमत होते हुए दोनों आरोपियों को दोषी ठहराकर सजा सुनाई।

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!