🔥 ट्रेंडिंग

नशे से दूरी है ज़रूरी-2.0′ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी-2.0” अभियान के तहत गुरुवार को एमजी कॉन्वेंट स्कूल, शाजापुर में नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने विद्यार्थियों से जीवनभर नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अजय मिश्रा, रक्षित निरीक्षक वंदना सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला, यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला, सुबेदार दीपिका डाबर, एमजी कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!