किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। पीएचक्यू की नारकोटिक्स शाखा के निर्देशानुसार शाजापुर में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने तथा प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी-2.0” अभियान संचालित किया जाएगा।
🔔 यह भी पढ़ें...
इस अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं रूपरेखा निर्धारण के लिए जिला स्तर पर एएसपी घनश्याम मालवीय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले जनजागरूकता कार्यक्रमों, विभिन्न विभागों के समन्वय तथा कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आरआई वंदना सिंह,
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बघेला, यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला, रक्षित निरीक्षकगण रविशंकर वर्मा, सीमा मौर्य, सूबेदार दीपिका डाबर, नेहा पवार, सोशल मीडिया प्रभारी विकाश तिवारी सहित अघिकारीगण उपस्थित थे।
बाईट:- घनश्याम मालवीय एएसपी, शाजापुर।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































