किशोर सिंह राजपूत 9981757273
उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट कर गंभीर घायल करने के मामले में उपचार के दौरान महिला की मौत हो जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार 15 मई की रात लसूडिया मेहा जोड़ स्थित सारंगपुर-अकोदिया रोड पर यह घटना हुई थी। मामले में आरोपी और मृतका अलग-अलग समुदाय से होने के कारण पुलिस प्रशासन स्थिति पर विशेष नजर बनाए हुए है। थाना पुलिस द्वारा मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है, वहीं वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
पुलिस ने 17 मई को रोहित पुत्र कमल सिंह मालवीय निवासी ग्राम सकरई थाना सुंदरसी की शिकायत पर आरोपी इब्राहिम खां निवासी ग्राम मुड़लाय के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी इब्राहिम खां और मृतका अनीता बाई एक-दूसरे के परिचित थे और कई वर्षों से संपर्क में थे। घटना के समय दोनों साथ में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट की घटना सामने आई।
गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में हालत गंभीर होने पर उसे देवास के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला की मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई है तथा प्रकरण में नियमानुसार धाराएं बढ़ाई जाएंगी।



टॉप न्यूज़









शेयर करें

















































