🔥 ट्रेंडिंग

कृषि मोटर केबल चोरी से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

चोरों की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश शुरू की

शाजापुर। जिले के अवंतिपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम पोलायकलां में सोमवार सुबह कृषि यंत्रों की मोटर केबल चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने आष्टा–पोलायकलां मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने लगातार हो रही चोरियों पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे आष्टा–पोलायकलां रोड स्थित सोसायटी के सामने वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद नरेंद्र मंडलोई के मार्गदर्शन में करीब 250 ग्रामीण एकत्रित हुए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कृषि मोटरों की केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीओपी शुजालपुर, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें शांत कराने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!