🔥 ट्रेंडिंग

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर/सुनेरा। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर चोरी संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के अभियान के तहत सुनेरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ₹1 लाख कीमत का चोरी का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 की रात फरियादी ने थाना सुनेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके डंपर एवं ट्रैक्टर से अज्ञात बदमाश चार बैटरियां चोरी कर ले गए हैं। मामले में थाना सुनेरा पर अपराध क्रमांक 206/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर 28 जुलाई को रात्रि गश्त के दौरान नाकाबंदी कर शशिकांत उर्फ गोलू पिता राणा झाला (30 वर्ष), निवासी ग्राम टोंककला को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से डंपर की दो, ट्रैक्टर की दो बैटरियां तथा एक पल्सर मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹1 लाख का मशरूका बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड लेकर अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

कार्रवाई में विशेष योगदान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, उपनिरीक्षक डी. लकड़ा, प्रधान आरक्षक मोहन पटेल, विष्णु चौहान तथा आरक्षक बृजमोहन, तेजपाल राणा, अखिलेश भंडारी, मनोज शर्मा, सुनील राजपूत, अरुण यादव, गोविंद चंद्रवंशी और राहुल वर्मा का रहा।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!