किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा इन दिनों “लोड सेटिंग के नाम पर घंटों अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इस कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
🔔 यह भी पढ़ें...


ग्रामीणों का कहना है कि सुबह करीब 5 बजे बिजली बंद कर दी जाती है, जबकि इसी समय घरों में बच्चों के स्कूल जाने की तैयारी, भोजन बनाने और पानी के लिए मोटर पम्प चलना अन्य दैनिक कार्यों का सबसे अधिक दबाव रहता है। वहीं शाम करीब 7 बजे 9 बजे तक फिर बिजली आपूर्ति बाधित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा घरेलू कार्यों, करने में महिलाओं को परेशानी होती है
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की कटौती से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोड सेटिंग केवल ग्रामीण इलाके में ही इलाकों में ही हो रही है, शहरी क्षेत्र में लोड सेटिंग का नहीं हो रही है लाइन कटौती से विशेषकर विद्यार्थियों और महिलाओं को अनावश्यक परेशानी न हो।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने तथा नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































